फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खिलाड़ियों ने शहीदों के बलिदान को किया नमन

विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देते ​खिलाड़ी व आमजन। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
पूंडरी। हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर सुबह इंडोर-आउटडोर स्टेडियम पूंडरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अमर बलिदानी राव तुलाराम के शौर्य साहस और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को विशेष रूप से याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए वीरों की ओर से दिए गए बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान लोगों ने शहीदों के आदर्शों और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर कीमत बंसल, सचिन उप्पल, हवलदार आशीष लोहान, वॉलीबाल कोच कर्मवीर, कोच राजीव, तरुण गुप्ता, अमन गर्ग, सुमित कैदल, रमेश बाले सहित नागरिक मौजूद रहे।

शहीदों को श्रद्धांजलि देते खिलाड़ी व आमजन। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें