फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्री श्याम मंदिर, राजौंद में फाल्गुन मेले की धूम, बाबा के नाम की मेहंदी रस्म संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद।
विज्ञापन

दादा खेड़ा प्रांगण में स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन मेले के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान सभी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक बाबा श्याम के नाम की मेहंदी रस्म अदा की। महिलाओं, युवतियों और बच्चियों ने अपने हाथों पर बाबा के नाम की मेहंदी रचाकर भक्ति भाव प्रकट किया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही। भजन-कीर्तन के मधुर स्वरों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारों के साथ मेहंदी की रस्म को उत्साहपूर्वक पूरा किया।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि मेहंदी रस्म केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि बाबा के प्रति आस्था और समर्पण का प्रतीक है। हाथों पर रची मेहंदी के साथ भक्तों के चेहरों पर भी भक्ति की चमक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। आयोजकों के अनुसार, कल गुरुवार को राजौंद से सिसला धाम के लिए निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे और बाबा के जयकारों के साथ सिसला धाम पहुंचकर मत्था टेकेंगे। यात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें