फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसे में घायल व्यक्ति पीजीआई में भर्ती

Thu, 07 May 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
घायल रामफल।
विज्ञापन
कैथल। गांव कसान में जाखौली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से रामफल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भतीजे कटारू पट्टी कसान निवासी अमन की शिकायत पर राजौंद थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 1 मई की देर रात सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां डायल-112 टीम मौजूद थी और घायल रामफल सड़क पर बेहोश पड़े थे। उन्हें पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और फिर हालत गंभीर होने पर चंडीगढ़ पीजीआई सेक्टर-12 रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि रामफल रोजाना टहलने के लिए जाते थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें