07kht_36_नीलम विश्वविद्यालय में लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक गतिविधियों की
कैथल। नीलम विश्वविद्यालय में रविवार को खेल विकास और सांस्कृतिक उत्कृष्टता को नई दिशा देते हुए कबड्डी अकादमी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को सुरमय बना दिया। राकेश जीवनपुरिया ने “मैं भारत बोल रहा हूं” गीत के माध्यम से भारत की गौरवशाली यात्रा को दर्शाया। इसके बाद अमित धुल ने भक्ति गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। एमके मकराना और अरविंद जांगिड़ ने भी अपनी शानदार गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद, अर्जुन अवॉर्डी तीर्थ और कबड्डी स्टार संदीप नरवाल की मौजूदगी में अकादमी की जर्सी का विमोचन किया गया और औपचारिक उद्घाटन किया गया। विश्वविद्यालय ने खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हुए मेजर ध्यानचंद के सुपुत्र और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन संदीप चहल, वाइस चांसलर डॉ. शमीम अहद और रजिस्ट्रार डॉ. राजीव दहिया ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी के तहत विश्वविद्यालय में खिलाड़ी खोज, प्रशिक्षण और स्पोर्ट्स डेवलपमेंट को नई गति देने की उम्मीद जताई गई। संवाद
इस अवसर पर 19 स्पोर्ट्स फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। विश्वविद्यालय मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप चहल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. रविंदर ढुल, डीन एकेडमिक्स डॉ. आरके गुप्ता, डीन कॉमर्स और मैनेजमेंट डॉ. रेखा गुप्ता, डायरेक्टर युवा एवं सांस्कृतिक विभाग डॉ. एकता चहल, दाखिला निदेशक राजेंद्र गोयत, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार और असिस्टेंट रजिस्टार सरबजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।