पाई। बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए करोड़ा गांव से हलवाई के साथ दो ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ एक दल रवाना हुआ। इसके बाद गुहला चीका के बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचकर उन्होंने पीड़ितों को खाना खिलाया।
इससे पूर्व मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव से लगभग 100 मन से ज्यादा गेहूं एकत्र किया और फिर उसकी गांव स्थित गऊशाला की आटा चक्की में पिसाई करवाई। बाद में महिलाओं ने आटे को छाना और इन्हें कट्टोंं में भरकर रखा गया। बुधवार सुबह दो ट्रैक्टर-ट्रालियों में सारा समान लादकर करोड़ा गांव के लोग गुहला चीका के बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचे। फिर गुहला चीका के बाढ़ पीड़ितों को खाना बनवाकर बांटा गया।
इस अवसर पर ईश्वर सिंह, मनजीत करोड़ा, रणधीर सिंह, सलिन्द्र ,गौरव, सज्जू, मनोज सिंध बाज, आभा सिंह, रामफल, जौनी, संजीव सेठी, रामकुमार, सचिन, रिंकु, केडी सिंह, नीली सिंह, तुशार, बेदु सिंह, सुखबीर सिंह, जस्सी, सतरो, बतेरी, अंग्रेजों, पतासो व संतोष मौजूद रहीं।