फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में रसगुल्ला प्लांट के संचालक ने फंदा लगाया

Tue, 16 May 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत बस स्टैंड के पास बालाजी रसगुल्ला प्लांट के संचालक संजय (45) ने सोमवार को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। आत्महत्या की सूचना पर मौका स्थल पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय थाने को सूचना दी। मामला संदिग्ध जानकर सीन ऑफ क्राइम दस्ते ने मौका-मुआयना किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, जिला भिवानी के पहाड़ी गांव निवासी संजय पिछले काफी समय से कलायत में रसगुल्ला का प्लांट चला रहा था। रविवार को उसका फोन आया तो उस दौरान वह परेशानी में था। सोमवार को जब वे प्लांट पर पहुंचे तो उसका शटर बंद था। उन्होंने जब उसे खोला तो संजय फांसी के फंदे पर लटका था। उसने शटर के ऊपर लगी राड़ में परने को फंदा बनाकर आत्महत्या की। कलायत उप मंडल मुख्यालय सज्जन कुमार ने थाना प्रभारी दलबीर सिंह के साथ मौका मुआयना किया। घटनाक्रम की सूचना सीन ऑफ क्राइम दस्ते को दी गई। टीम मुखिया डॉ. बीरा राम ने मौका स्थल पर बारीकी से हर एंगल का मुआयना किया।

इसके बाद मृतक के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने अपने बयान में यह कहा कि उन्हें घटना के संबंध में किसी पर कोई संदेह नहीं है। इस पर पुलिस ने 174 के तहत कार्यवाही की है। मृतक संजय अपने पीछे चार लड़कियां और एक लड़का छोड़ गया है। वह पिछले कुछ दिनों से परेशानी में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे वह सहज प्रक्रिया में लेते रहे। उन्हें नहीं पता था कि संजय इस प्रकार अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें