फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर के इकलौते बेटे की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

Wed, 27 Nov 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बरोट-बंदराना गांव के पास सड़क किनारे खड़े होकर कॉल कर रहे एक युवक को रेत-बजरी से भरे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की जान चली गई। युवक घर का इकलौता बेटा था और महज नौ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक, युवक की पत्नी छह माह की गर्भवती है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। उधर, घर पर जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक के पिता गांव खेड़ी रायवाली निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह थाना टोल प्लाजा पर कर्मचारी है। 25 नवंबर को उनका 26 वर्षीय बेटा राहुल मोटरसाइकिल से उनका खाना लेकर टोल प्लाजा जा रहा था। तभी रास्ते में हादसा हो गया।

उन्होंने बताया कि राहुल जैसे ही बरोट-बंदराना के स्कूल के पास पहुंचा तो एक फोन आ गया। वह सड़क के एक ओर खड़ा होकर कॉल सुनने लगा तभी ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सतीश ने बताया कि राहुल अपने परिवार में इकलौता बेटा था। नौ महीने पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी भी करीब छह माह से गर्भवती है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों की सहायता से युवक का शव अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें