फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक व रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ना : राजकुमार गौड़

विज्ञापन
04 ढांड 01 प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए छात्राएं। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
ढांड। युवा विकास केंद्र चंदलाना और बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय, कौल के संयुक्त तत्वावधान में नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत आयोजित इंटर्नशिप प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। शिविर के समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

युवा विकास केंद्र के संयोजक राजकुमार गौड़ ने बताया कि शिविर की अवधि चार सप्ताह रही। इसमें 10 छात्राओं ने प्रतिदिन चार घंटे कौशल विकास का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, रोजगार के अवसरों और आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक कौशल की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक व रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को नैतिक शिक्षा, सामाजिक व्यवहार, व्यक्तित्व विकास और समाज के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पौधारोपण, नशा मुक्ति, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सेवा जैसे विषयों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

राजकुमार गौड़ ने कहा कि युवा विकास केंद्र जिला प्रशासन के सहयोग से सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लोगों को उनके लाभ के प्रति जागरूक करता है। संस्था का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए सामाजिक सरोकारों से जोड़ना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
समापन समारोह में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली सभी छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए और उन्हें भविष्य में प्राप्त कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार व समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनके रोजगार व आत्मनिर्भरता के मार्ग को भी सशक्त बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें