फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ रहा मरीजों का मर्ज

Fri, 09 Aug 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अब लगातार मरीजों का मर्ज बढ़ रहा है। हड़ताल के कारण लगातार स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सबसे अधिक परेशानी गायिनी वार्ड में आ रही हैं। वीरवार को भी मरीजों के साथ तीमारदार परेशान होते दिखाई दिए।

गौरतलब है कि पिछले कई दिन से हड़ताल जारी रहने के चलते एनएचएम के अधीन लगी नर्सिंग ऑफिसर काम नहीं कर रही है। ऐसे में यहां पर केवल नियमित रूप से कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर कार्य कर रही हैं। उन्हें हड़ताल के कारण 12 से 14 घंटे की ड्यूटी लगातार करनी पड़ती है। वहं, हड़ताल के कारण लैब व एंबुलेंस सेवाएं भी लगातार प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन


वीरवार को साझा मोर्चा के बैनर तले जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के सामने क्रमि अनशन शुरू कर दिया। जिला प्रधान हरदीप सिंह ने बताया की बीते बुधवार को एमडी एनएचएम के साथ बैठक हुई। आरोप लगाते हए कहा कि सरकार पूरे प्रदेश के एनएचएम कर्मचारियों पर सातवां पे कमीशन का लाभ नहीं देना चाहती। जबकि इसी सरकार के ने वर्ष 2017 में हरियाणा प्रदेश के सभी एनएचएम कर्मचारियों को सर्विस बाय लॉज़ का लाभ दिया था। जिसे देखते हुए प्रदेश के सभी कर्मचारी में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि उनके सर्विस बाय लॉज़ के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ ना की जाए और साथ में उनकी सभी जायज मांगों का मानी जाए। यदि उनकी मांगे जल्द नहीं मानती है तो एनएचएम कर्मचारियों एक बड़ा आंदोलन करने को लेकर मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले दो सप्ताह से जिले में एनएचएम कर्मचारी उनकी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। इसमें उनकी मांग समस्त एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए और नियमित किए जाने तक एलटीसी, उपदान, अर्जित अवकाश, शिशु देखभाल अवकाश, अनुकंपा सहायता व हरियाणा सिविल सर्विस रूल 2016 लागू कर सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर आशीष शर्मा, शिवकुमार, सुनील गौरां, नवीन, मोहित, सतबीर, पूनम गुग्लानि, सुषमा कुसुम, मुकेश, ममता, महाबीर, मोहित, राजेश ढुल, सोनू, नसीब इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें