फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नई कार्यकारिणी ने गो सेवा से किया सत्र का शुभारंभ

Sat, 02 May 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका की नई कार्यकारिणी ने अपने सत्र की शुरुआत गो सेवा के साथ की। शुक्रवार को नवनियुक्त अध्यक्ष कमल गोयल के नेतृत्व में सदस्य नंदी शाला पहुंचे, जहां प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। सदस्यों ने गो ग्रास सेवा के साथ-साथ गौशाला में सफाई अभियान भी चलाया। अध्यक्ष कमल गोयल ने कहा कि सनातन धर्म में गो माता का विशेष महत्व है और इसके संरक्षण व सेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गो सेवा समाज में सकारात्मक संदेश देने का माध्यम है और इससे सामाजिक समरसता भी मजबूत होती है। इस अवसर पर डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ. निधि बंसल, डॉ. सरिता भाठला, हर्षित सिंगला, मनोज मित्तल, राज विलेचा व महेंद्र गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें