राजौंद। संविधान दिवस के अवसर पर पीएम श्री सरकारी स्कूल सोंगल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने एक दिवसीय कैंप आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सुरेश रावीश ने की। उन्होंने बच्चों को संविधान के अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों पर ध्यान देने और इन्हें अपने संस्कारों में समाहित करने के लिए प्रेरित किया। इतिहास प्रवक्ता कश्मीर सिंह ने छात्रों को संविधान के प्रारंभ से वर्तमान तक के परिदृश्य से अवगत कराया। संवाद