बच्चों को आपदा के समय बचाव एवं राहत के उपाय बताती टीम। विज्ञप्ति
कैथल। 7वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), बठिंडा की टीम की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली में विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं गांव देवबन में आपदा के समय बचाव एवं राहत के उपायों के प्रति जागरूक किया।
टीम कमांडर उपनिरीक्षक रेख सिंह मीना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को विभिन्न प्रकार की आपदाओं और आपात परिस्थितियों से सुरक्षित ढंग से निपटने के लिए आवश्यक जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया।
इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी, सुरक्षित और समयबद्ध ढंग से कार्रवाई करने के लिए सक्षम बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने प्राथमिक उपचार के अंतर्गत घाव पर पट्टी बांधने, रक्तस्राव रोकने, हड्डी में चोट लगने पर उसे स्थिर करने अन्य जानकारी दी।
बच्चों को आपदा के समय बचाव एवं राहत के उपाय बताती टीम। विज्ञप्ति