कैथल। भगोड़ा पकड़ो स्टाफ ने शराब तस्करी मामले में नामित अपराधी काबू किया है। भगोड़ा पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की टीम ने 2021 दौरान शराब तस्करी मामले में नामित अपराधी पट्टी अफगान कैथल निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि 15 जनवरी 2021 को थाना शहर पुलिस ने पंजाबी सेवा सदन कैथल के नजदीक नाकाबंदी बाइक पर आए आरोपी संदीप को 60 बोतल देसी शराब बरामद सहित काबू किया गया था। शहर थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी संदीप जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में सात अप्रैल 2025 को पीओ घोषित कर दिया था। संवाद