नालों में से कचरा निकालते नपा सफाई कर्मचारी
- फोटो : करंट से झुलसी किशोरी।
कलायत। आने वाले दिनों में बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने वृहद सफाई अभियान की शुरुआत की है। नगर पालिका अधिकारी सोमपाल शर्मा ने बताया कि पहले चरण में नगर के सभी बड़े नालों को पूरी तरह से साफ किया जा रहा है। बंद नालों के कारण पानी की निकासी अवरुद्ध हो रही थी। इस कार्य के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। पहली टीम नालों से कचरा निकाल रही है। दूसरी टीम उसे ट्राॅलियों में भर कर निस्तारण स्थल पर लेकर जा रही है।
दूसरे चरण में गलियों की नालियों को पूरी तरह से साफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपने काम पर लौट आए हैं इसलिए नगर का हर व्यक्ति नगर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करे। अपनी दुकानों या घरों के कचरे को सड़क या नालों में न डाल कर उसे डस्टबिन में जमा करें और डोर टू डोर टीम के वाहन में उसे डालें। उन्होंने कपिल मुनि महिला काॅलेज के सामने लगने वाली सब्जी की दुकानों के मालिकों से भी अपील की कि वे सड़ी गली सब्जियों को नालों में न डालें। इसी तरह से रेलवे रोड़ पर सायंकाल में लगने वाली फास्ट फूड की रेहड़ियों के मालिकों को कहा कि वे अपनी-अपनी रेहड़ी के पास डस्टबिन रखें और प्रयोग में आ चुके डिस्पोजेबल प्लेट व गिलास को उसमें डलवाएं और उसे बाद में नगर प्रशासन की ओर से खड़ी की जाने वाले ट्राॅली में डालें।
नालों में से कचरा निकालते नपा सफाई कर्मचारी- फोटो : करंट से झुलसी किशोरी।