फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बदमाशों ने मोबाइल फोन और नकदी लूटी

Thu, 11 Sep 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। क्योड़क गांव समीप बाइक सवार तीन युवक एक व्यक्ति का मोबाइल फोन और नकदी छीन कर भाग गए। सदर थाना कैथल की पुलिस को दी गई शिकायत में प्रोफेसर कॉलोनी कैथल निवासी प्रतीक ने बताया कि आठ सितंबर को जब वह रात करीब 10:30 बजे अंबाला रोड क्योड़क के निकट से गुजर रहा था तो तीन अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोकते हुए जबरन उसका मोबाइल फोन छीन लिया व उसकी जेब से 35 हजार रुपये भी छीन कर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादक्रेडिट कार्ड से 50 हजार की धोखाधड़ी
विज्ञापन

कैथल। सीवन थाना की पुलिस ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गोघ निवासी बलबीर सिंह ने सीवन थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार अप्रैल को एक अज्ञात ने इसका क्रेडिट कार्ड का नंबर व ओटीपी पूछते हुए उसके साथ 50 हजार रुपये की धोखाधडी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
दुकान से चोरी करने में गिरफ्तार
ंकैथल। कलायत थाना क्षेत्र में एक दुकान से चोरी करने के मामले में थाना कलायत की पुलिस ने मायापुरी कॉलोनी कैथल निवासी आरोपी महावीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बालू निवासी बलिंद्र ने शिकायत दी थी कि पांच सितंबर की रात लगभग 11:50 बजे इस आरोपी ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर शटर खोलकर गल्ले में रखे करीब 40 हजार रुपये चोरी लिए थे। इस बारे थाना कलायत में केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा आठ हजार रुपये बरामद किए गए है। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें