फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतर मंत्री ले रहे थे बैठक, शिकायत देने पहुंचे फरियादियों को बाहर रोका

विज्ञापन
04-कैथल। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक समाप्त होने के बाद मंत्री के चले जाने पर डीसी कार्यालय के स? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री को शिकायत देने पहुंचे फरियादियों को बाहर ही रोक लिया। इसका शिकायतकर्ताओं में काफी रोष रहा। इन्होंने आरोप लगाया गया कि अंदर तो मंत्री शिकायतें सुनकर निपटारा कर रहे थे जबकि उन्हें डीसी कार्यालय के पास प्रतीक्षालय के कक्ष में बैठा दिया। इन लोगों ने कहा कि अंदर केवल चुनिंदा शिकायतें ही सुनी जा रही थी। जबकि दूसरे लोगों की शिकायत देने का मौका भी नहीं दिया। दरअसल, यह इन लोगों में भी कुछ बुजुर्ग शामिल थे, जो मंत्री को अपनी पेंशन कटने को लेकर शिकायत देना चाहते थे।
विज्ञापन

गांव प्यौदा निवासी कालीराम ने बताया कि वह दिव्यांग है। पहले तो पेंशन बना दी थी, लेकिन अब पिछले तीन महीने से पेंशन काट रखी है। पेंशन बनवाने की मांग पर ही मंत्री को शिकायत देनी थी। यहां पर पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक बाहर रोके रखा। उनकी शिकायत मंत्री तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें