फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रेलवे स्टेशन पर आमजन को दिया स्वदेशी का संदेश

Sat, 29 Nov 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत  रेल यात्रीयों को जागरूक करती जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी - फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में महिला स्टाफ से झगड़ता युवक। वीडियो ग्रैफ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। रेलवे स्टेशन पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत रेल यात्री संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने यात्रियों व आमजन को स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया।

जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प है। जब हर नागरिक स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेगा, तभी देश आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनेगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना राष्ट्र सेवा का सबसे सरल और प्रभावी मार्ग है।
विज्ञापन


सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यों और संकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा में पारदर्शी, संवेदनशील और जनहितकारी शासन उनकी धरातलीय सोच और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हमेशा से स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और स्थानीय रोजगार को प्राथमिकता देते आए हैं। उनका सरल स्वभाव, मेहनत और जनता पहले की कार्यशैली प्रदेश को नई दिशा दे रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजपा सुरेश संधू, मुनीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शक्ति सोथा, जिला सचिव आशा रानी, रघुबीर फौजी, अवधेश किशोर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें