फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेंटिंग प्रतियोगिता से दिया नशा मुक्ति का संदेश

Sun, 24 May 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में एनसीओआरडी कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 88 विद्यार्थियों ने भाग लेकर नशे के दुष्प्रभाव और स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित प्रेरणादायक पेंटिंग्स प्रस्तुत कीं। प्रधानाचार्य राम निवास कौशिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर समाज के लिए प्रेरणा बनना चाहिए। एनसीओआरडी के नोडल अधिकारी अनूप धीमान ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें