फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पारा 39 डिग्री पहुंचा, तेज धूप से बढ़ी परेशानी

Mon, 20 Apr 2026 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
रविवार दोपहर तेज गर्मी के चलते सुनसान पड़ा करनाल रोड। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से लोगों को दिन के समय खासा परेशान होना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो रही है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले जून महीने तक इससे राहत मिलने की संभावना कम है। गर्मी बढ़ने के साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सक लोगों को तेज धूप से बचने और खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। लोग अब ठंडी वस्तुओं का अधिक सेवन कर रहे हैं। डॉ. मीनाक्षी का कहना है कि बदलते मौसम में सावधानी जरूर बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के व सूती कपड़े पहनें। इसके अलावा, सिर को ढककर बाहर निकलने और समय-समय पर तरल पदार्थ लेते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें