संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के यूएचबीवीएन कार्यालय के सभागार में उत्तर हरियाणा वितरण बिजली वितरण निगम उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने की।
बैठक में कुल पांच मुख्य शिकायत आईं, जिसमें पहली शिकायत खरकां निवासी अजय की नया कनेक्शन की, दूसरी शिकायत पूंडरी डिविजन के बलकार सिंह की केबल कनेक्शन के दो बार पैसे भरवाने की, तीसरी शिकायत पूंडरी डिविजन से मनीष कुमार की नया कनेक्शन शिफ्ट करने को लेकर, चौथी शिकायत बेबी देवी महिला की जिसका 2018 से 2022 तक के बिल का डाटा उपलब्ध नहीं हो रहा है।
पांचवी शिकायत गुहला डिविजन के अंतर्गत आने वाले सीवन खंड के गांव खेडी गुलाम अली के विक्रम की जो अपना बिल किस्तों में भरना चाहता है, रहीं। इस मौके पर अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया, कुलदीप नैन एसडीओ, प्रिंस भूरा एसडीओ ढांड, रविंदर एसडीओ पूंडरी, अंकित एसडीओ कलायत, हीरा लाल मौजूद रहे।
उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक में शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनीं गई। इनमें तीन शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया और दो शिकायत एडमिट कर ली गई हैं, जिनका जल्द समाधान कर दिया जाएगा। -नरेंद्र कुमार, पंचकूला