रविवार को कारगिल दिवस के अवसर पर जिलावासियों ने अमर वीर शहीदों को याद किया। जिले में अलग-अलग जगहों शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। शहर में स्थित हरियाणा शहीद समारक व शहीद विकास भारद्वाज स्मारक लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने अभिषेक गोयल, आशीष, योगेश ने कहा कि आज कारगिल दिवस पर अमर वीर शहीदों को याद उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश के अन्य नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आज हम शहीदों की बदौलत खुले में सांस ले रहे। शहीदी दिवस पर सीमा पर हमारी रक्षा कर रहे सैनिकों का हौसला बढ़ाना चाहिए। साथ ही जो सैनिक शहीद हुए है उन्हें याद करना चाहिए। देवी दयाल वर्मा, सुनील, पवन पहलवान, नवीन, सचिन, रमेश, वेदप्रकाश, शीतल भारद्वाज, राजेंद्र, ललित, पंकज, रूपलाल व कैथल बाइसाइकिल क्लब के सभी सदस्यों ने हरियाणा शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणो की बाजी लागाने वाले अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता आज हम उनको शत-शत नमन करते है।