फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बलिदानी सिपाही के स्मारक का अनावरण 22 को होगा

Sat, 19 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करनाल रोड स्थित पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय में सदस्यों ने बैठक की। प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसमें 22 अप्रैल को 1965 में हुए भारत-पाक युद्ध में लाहौर में बलिदान हुए सिपाही रामचंद्र के शहीद स्मारक का अनावरण शहीद सिपाही रामचंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम में किया जाएगा।

मई मास के दूसरे शुक्रवार को स्टेशन हेड क्वार्टर वेटरनरी सहायता केंद्र अंबाला कैंट की टीम ईसीएचएस पॉली क्लीनिक में समाधान शिविर लगाएगी। जिसे पेंशन से संबंधित मामले पहले की तरह ठीक किए जाएंगे। 11 मई जिला बार एसोसिएशन के कान्फ्रेंस हाल में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन का त्रिवर्षीय चुनाव होगा। इसमें एसोसिएशन के जो सदस्य बने हैं, वही उम्मीदवार व वोटिंग में भाग लेंगे। नौ मई को नामांकन पॉली क्लीनिक में में समाधान शिविर के समय पर भरें जाएंगे। 10 मई दोपहर 12 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा, कैप्टन अभे सिंह बनवाला, सूबेदार विजय शर्मा,रिसालदार बलदेव सिंह, सूबेदार मेजर रामफल चहल, हवलदार राजपाल बालू, सूबेदार रामचंद्र जाखौली, दफेदार राजाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें