फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंडी अटीं, खेतों में पड़ी गेहूं की बोरियां, अब लगने लगे दीमक

Mon, 29 Apr 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पाई। गांव पाई की अनाज मंडी में गेहूं का उठान धीमी गति से होने के चलते आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आढ़तियों का कहना है कि मंडी के अलावा खेतों में पड़े गेहूं की बोरियों में दीमक भी लगना शुरू हो गया है। मंडी के आढ़तियों की मांग है कि पाई मंडी में गेहूं के लदान में तेजी लाई जाए। मंडी के प्रधान कृष्ण ढुल, रणधीर सिंह फौजी, रामकुमार, जैली व ईश्वर ने बताया कि मंडी में किसानों की गेहूं की फसल डालने के लिए जगह न होने के कारण आढ़तियों को मजबूरी वश मंडी से बाहर खेतों में फसल डलवानी पड़ी है। खेतों में नमी होने व मिट्टी के चलते दीमक बहुत जल्दी लग जाती है। दीमक गेहूं की बारियों को खाने लग गई है। उन्होंने बताया कि मंडी में लगभग चार लाख से ज्यादा बोरियां आ चुकी हैं। उनमें से केवल डेढ़ लाख बोरियों का उठान ही हो पाया है। उन्होंने मांग की है कि मंडी से उठान कार्य में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें