ढांड रोड पर शिव मंदिर में पूजा के लिए आईं न्यायाधीश की गाड़ी को टक्कर मार कर एक युवक बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में कोर्ट परिसर में कार्यरत पुलिस कर्मचारी अशोक कुमार ने बताया कि वह सोमवार की सुबह न्यायाधीश की गाड़ी में सवार होकर मंदिर में पूजा के लिए गए थे। उनके साथ सिपाही कृष्ण कुमार भी गाड़ी में बैठा था। जब वह रेस्ट हाउस की ओर से गाड़ी मोड़ने लगा तो पिहोवा चौक की ओर से अज्ञात लड़का अपनी बाइक पर आया और सीधा टक्कर उनकी गाड़ी में मार दी। टक्कर में कंडक्टर साइड का शीशा व खिड़की टूट गई। इसके बाद वह युवक भागने में कामयाब रहा। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।