संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रत्येक गांव और शहरी क्षेत्रों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी क्षेत्र पूंडरी के इंडोर स्टेडियम और 11 रुद्री मंदिर में आयोजित की।
पूंडरी के इंडोर स्टेडियम नगर पालिका सचिव कुमार तथा 11 रुद्री मंदिर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में भाजपा नेता सुभाष हजवाना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा लाभार्थियों से संवाद किया। उनको मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया और कहा कि योजनाओं लाभ पहुंचाना है सरकार का मुख्य ध्येय है।
भाजपा नेता सुभाष हजवाना ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया और मौके पर मौजूद नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई।
उन्होंने लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार अपना दायित्व प्रभावी रूप से निभा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के माध्यम से सरकार विकास की गारंटी के साथ आमजन तक पहुंचते हुए लोगों को और अधिक लाभान्वित कर रही है। इस यात्रा मुख्य उद्देश्य हर एक व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩा है।
उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार का ध्येय सरकारी योजनाओं को गरीब के घर तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, महिला, किसान व युवा के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने सुमन, वीना, किरन, सुनिता, संतोष और रमनदीप को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन के साथ चूल्हा और गैस सिलिंडर दिया। इसके साथ प्रकाशी देवी, महिंद्रो देवी, बिरमी देवी, हंसराज, सुनीता, जोगी राम, इद्र सिंह और ओमपति को आयुष्मान योजना का
लाभ दिया।
इसी प्रकार राजबाला, राम अवतार, सुशील कुमार, महिंद्रों देवी, कमल पुरी, देशराज और निर्मला को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया। इस अवसर पर एसडीएओ रविंद्र सिंह, विनोद बंसल, देवी दयाल बरसाना, पवन सैनी, हर्ष सैनी, अनिल आर्य, सुनिल, अशोक चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।