प्राचीन श्री माँ भवानी मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
गुहला चीका। प्राचीन श्री मां भवानी मंदिर में आदर्श नाटक क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला के दूसरे दिन कंस की ओर से श्री कृष्ण को ढूंढने और उन्हें मारने के लिए भेजे गए राक्षसों के वध का मंचन किया गया। इस दौरान पूतना के वध के मंचन के दौरान पंडाल में जय श्री कृष्ण के जयघोष गूंजे। इस अवसर पर संस्था प्रधान बलबीर सैनी ने बताया कि दूसरे दिन की शुरुआत मुख्य अतिथि मदन गोपाल शर्मा ने सहपरिवार पहुंचकर के पूजन के साथ की। इसके बाद नंद के घर भगवान की बचपन की अठखेलियों का दृश्य दिखाया गया। इस अवसर पर प्रधान बलबीर सैनी, राजीव शर्मा, कुलदीप माजरा, मोती राम गर्ग, कृष्ण धीमान, गुरबख्श सिंह सिडा, भूषण शर्मा, गुरमीत सीडा और मोहन उपस्थित रहे।