फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज से शुरू होगा खेल महाकुंभ 15 तक 30 खेलों में होंगे मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज सोमवार से हो जाएगा। 15 अक्तूबर तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में 30 अलग-अलग खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इनमें जिलेभर से करीब विभिन्न खेलों में प्रथम रहने वाले करीब 600 से ज्यादा खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए किया जाएगा। हालांकि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की तारीख और स्थान की घोषणा नहीं हुई है।
अलग-अलग खेलों के मुकाबले संबंधित खेल स्टेडियमों में करवाए जाएंगे। सोमवार को खेल महाकुंभ में साइक्लिंग, फुटबॉल, कबड्डी, रोइंग, वेटलिफ्टिंग, हैंडबॉल, वुशु, नेटबॉल, जूडो, बॉक्सिंग और बास्केटबॉल खेलों के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में ओपन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें पात्रता और खेल विभाग के निर्धारित नियमों के अनुसार खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। खिलाड़ियों को अपने खेल से संबंधित निर्धारित स्थान पर समय से पहुंचना होगा।
पिछले साल 24 खेलों में हुए थे मुकाबले : पिछले वर्ष भी अक्तूबर में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ आयोजित किया गया था। उस समय 24 खेलों में मुकाबले करवाए गए थे और करीब 500 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए हुआ था। इस बार खेलों की संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें