05-गुहला चीका। शहीद ऊधम सिंह चौक स्थित धरने पर बैठे सदस्य।
- फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। गुहला की टूटी हुई सड़कों के विरोध में सड़क सुरक्षा मंच का शहीद उधम सिंह चौक पर चल रहा धरना 28वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। अजमेर सिंह हंसू माजरा, प्रीतपाल सिंह, बंता सिंह, करनैल सिंह, हरविंद्र सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। इस मौके पर अजमेर सिंह ने कहा कि गुहला-चीका आने-जाने वाले सभी सड़कों की हालत इतनी खस्ता है कि केवल 15 किलोमीटर का सफर तय करने में भी एक घंटे का समय लग जाता है।
उन्होंने बताया कि गड्ढों भरी सड़कों पर गाड़ी चलाना बहुत खतरनाक हो जाता है। दोपहिया वाहन पर आना मौत को न्योता देना है। नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी बेशर्मी की बात है कि सरकार का इस बात की और कोई ध्यान नहीं है। हल्का के लोग पिछले कई सालों से सड़कों की दुर्दशा को लेकर सरकार के नाम प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार के नुमाइंदों के माध्यम से कई बार सीएम को इस बाबत ज्ञापन सौंप चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अनशनकारी बंता सिंह और करनैल सिंह ने कहा कि लोग अपने हक की लड़ाई के लिए गांधीगिरी तरीके से अनशन पर बैठे है। मोर्चा के प्रवक्ता जीवन सिंह नैन व धर्मेंद्र गोल्डी ने बताया कि 13 जनवरी को सरकार पुतला जलाकर लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर नरेश ढांडे, सागर भारद्वाज, राजपाल राणा, जगजीत सिंह, सुरेंद्र बंसल व रोहित गोयल मौजूद रहे।