संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। श्री बाबा नारायण दास ड्रामेटिक रंगमंच क्लब रामलीला के कलाकारों ने रविवार को सीता हरण और जटायु वध के प्रसंग को मंचन किया । क्लब के सचिव रोशन सैनी और मंच निर्देशक बलराम स्नेही के निर्देशन में हुई रामलीला मंचन में दिखाया कि शूर्पणखा नाक कट जाने के बाद अपने भाइयों खर-दूषण के पास जाती है।
वे राम को ललकारते हैं, लेकिन बाद में युद्ध में मारे जाते हैं। इसके बाद शूर्पणखा रावण के पास जाकर अपनी व्यथा सुनाती है और उसे सीता का हरण करने के लिए उकसाती है। रावण मारीच की मदद से षड्यंत्र रचकर सीता का हरण कर लेता है। रास्ते में जटायु उसे रोकता है, लेकिन रावण उसे घायल कर लंका की ओर आगे बढ़ जाता है।
इस दौरान रावण का अभिनय राजू नोथरा, शूर्पणखा का अभिनय गुरदीप सिंगल खर का अभिनय पंकज बहल, दूषण का अभिनय जयपाल राही ने किया। मंच संचालन मांगे राम शर्मा व बंटी सैनी ने किया। उन्होंने बताया कि रामलीला के मंचन को बीएनडी क्लब सीवन यूट्यूब चैनल व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित भी किया जा रहा है। ताकि दूर रहने वाले नागरिक भी रामलीला का आनंद ले सकें। इस मौके पर दर्शन सैनी, चेतन शर्मा, शेखर राणा, जोगिंद्र शर्मा, डॉ. रामकिशन, टोनी शर्मा, रिंकू सैनी, प्रवीन हंस, बिट्टू सैनी मौजूद रहे।