फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: व्याख्यान में बताया नैनो प्रौद्योगिकी का महत्व

Thu, 17 Apr 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने नैनो प्रौद्योगिकी और नैनो सामग्री विषय पर आयोजित

व्याख्यान में नैनो प्रौद्योगिकी के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अनिल वोहरा प्रोफेसर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने नैनो प्रौद्योगिकी और नैनो सामग्री के महत्व पर चर्चा की साथ ही बताया कि कैसे इन तकनीकों का उपयोग कर कंप्यूटर की प्रसंस्करण गति में हजारों गुना सुधार हुआ है। उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में शोध करने के लिए प्रेरित किया और बताया कि यह क्षेत्र भविष्य में बहुत अवसर प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मेहला ने उनका स्वागत किया। इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के डॉ. राजेश देशवाल विभागाध्यक्ष ने डॉ. वोहरा का परिचय कॉलेज के फैकल्टी और छात्रों से कराया। इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की छात्राएं निशा, जाननत और लोकेश ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रोफेसर मंजू गर्ग ने सबका आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. गगन मित्तल, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. संजय गर्ग, डॉ. कपिल जैन, डॉ. रघबीर लाम्बा, डॉ. राकेश मित्तल, डॉ. नरेश कुमार डॉ. सोनिया श्योकंद और नेहा चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें