फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे के दुष्प्रभाव के साथ स्वच्छता का बताया महत्व

Fri, 23 May 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालू में स्वच्छता जागरूकता व नशे के खिलाफ कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्यातिथि जिला पार्षद दीप बालू ने कहा कि स्वच्छता बहुत महत्व रखती है। हम सबको स्वच्छता अभियान में सहयोगी बन कर प्रधानमंत्री की ओर से लिए गए संकल्प को पूरा करना चाहिए।

स्कूल में अध्यापकों द्वारा भी बच्चों को स्वच्छता के बारे में लगातार जागरूक करना चाहिए। यदि आवासीय क्षेत्र व पर्यावरण स्वच्छ होगा तो निसंदेह बीमारियां भी नहीं आऐंगी। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान पर बोलते हुए पुलिस विभाग में कार्यरत सुनील संधू ने कहा कि हम सब को मिल कर नशामुक्त समाज बनाने में सहयोगी होना होगा। यह अभियान केवल पुलिस पूरा नहीं कर सकती बल्कि इसमें समाज में रहने वाले हर व्यक्ति को अपना सहयोग देना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशा लगातार युवा वर्ग को अपना शिकार बना कर खोखला कर रहा है। पिछले कुछ मास में कलायत में ही नशा के कारण अनेक युवकों की जान गई। नशे के कारण से समाज कभी भी तरक्की नहीं कर सकता। इस लिए हम सबको मिलकर नशा रोकने में सहयोगी होना होगा। उन्होंने सभी उपस्थित अध्यापकों, ग्रामीणों व छात्र छात्राओं को नशा न करना और उसे रोकने में सहयोगी होने की शपथ दी दिलवाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला पार्षद कर्मबीर फौजी, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंगला, बालू खाप प्रधान रामचंद्र ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य अखिलेश्वर ने की। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, आंगनबाडी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें