फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आचार संहिता का हटा रोड़ा, अब विकास की बारी

Fri, 25 Oct 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद अब वैध कॉलोनियों में होने वाले विकास कार्यों की फिर से शुरुआत की जाएगी। इसके तहत नगर परिषद की ओर से 22 करोड़ रुपये के निविदा सूचना जारी की गई है जबकि इसमें से तीन कॉलोनियों में एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य पूरे भी कर लिए गए हैं।

गौरतलब है कि सरकार की ओर से पिछले साल जुलाई माह में 33 में से 20 कॉलोनियों को वैध किया गया था। पहले लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव होने के कारण सभी कॉलोनियों में विकास के कार्य नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन


इस दौरान केवल एक करोड़ रुपये से ही तीन कॉलोनियों में विकास कार्य करवाए गए थे जबकि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद अन्य विकास कार्याें के निर्माण की प्रक्रिया पर ब्रेक लग गई थी। अब निविदा सूचना जारी होने के बाद वैध कॉलोनियों में गलियों, नालियों और सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। जबकि पानी और सीवरेज पाइपलाइन का निर्माण कार्य जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से

करवाया जाएगा।

जनस्वास्थ्य विभाग ने भी 150 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने को भेजा एस्टीमेट ः एक तरफ जहां नगर परिषद की ओर से वैध हुई कॉलोनियों में विकास कार्य के लिए प्रक्रिया शुरू की है। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से वैध कॉलोनियों सहित शहर की अन्य कॉलोनियों में 150 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने के लिए मुख्यालय के एस्टीमेट भेजा गया है।

अधिकारियों ने पाइप लाइन बिछाने के लिए 100 करोड़ रुपये अधिक की स्वीकृति मांगी है। अब मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद शहर में

नए सिरे से पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा।

जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से यह एस्टीमेट अमृत 2.0 योजना के तहत भेजा गया है। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गोपाल वेद ने बताया कि भेजे गए एस्टीमेट के तहत अनुमति मिलने के बाद जल्द ही पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


आचार संहिता हटने के बाद अब वैध कॉलोनियों में होने वाले विकास कार्य पूरे करवाने के लिए कार्य शुरू करवाया गया है। वैध हुई सभी कॉलोनियों में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से कार्य करवाए जाने हैं। इसके तहत अब तक तीन कॉलोनियों में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से कार्य पूरे भी करवा लिए गए हैं। जबकि अन्य कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने के लिए निविदा सूचना जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। - कुलदीप मलिक, ईओ नगर परिषद, कैथल।
पिछले साल ये 20 कॉलोनियां हुईं थी वैध
n
पंथ नगर

n अमृतसरिया डेरा

n
शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2

n
रणधीर कॉलोनी फेस-1

n
डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन-1

n
शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन

n
अर्जुन नगर एक्सटेंशन- 1

n
ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी

n
शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-3

n
शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-2

n
जनकपुरी एक्सटेंशन-1

n
जनकपुरी एक्सटेंशन-3

n
जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी

n
हेरिटेज स्कूल के पास

n
मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन

n ओशाे पुरम विस्तार

n
सच कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी

n
ओशो पुरम

n
राधा स्वामी संत्संग भवन- 2 कॉलोनी के पास

n
कपिल नगर काॅलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें