फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने किया हाल बेहाल

Sat, 28 Jun 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद एक बार फिर उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बुधवार को जिले में हुई बरसात के बावजूद रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिली। गुरुवार को भी चिपचिपी गर्मी ने परेशान किया।

मौसम विभाग के अनुसार 30 जून तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन सही मायनों में बारिश नहीं हो रही।
विज्ञापन


हवाएं न चलने से उमस लगातार बढ़ती जा रही है। विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में प्रदेशभर में बारिश की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव होगा, जिससे तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले घंटों में 3.5 डिग्री सेल्सियस गिरा। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह स्थिति दो दिन पहले हुई बारिश के बाद बनी। जिले में अब तक करीब 15 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम की स्थिति 30 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ सकता है। इससे बारिश की गतिविधियां और बढ़ेंगी। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन


अस्पतालों में बढ़े मरीज

उमस का लोगों की सेहत पर भी असर पड़ा है। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई। सुबह से ही आपातकालीन विभाग में लोग इलाज के लिए पहुंचने लगे। त्वचा, गले, नाक-कान के संक्रमण, वायरल बुखार, उल्टी-दस्त जैसे मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डायरिया मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस घोल और जिंक की गोलियां वितरित की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें