फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक सप्ताह तक फिर सताएगी गर्मी

विज्ञापन
करनाल रोड से होकर गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
कैथल। दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार को जिले में एक बार फिर तेज गर्मी का असर देखने को मिला। मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण दिनभर लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान घटकर 34 डिग्री तक पहुंच गया था लेकिन मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में फिर से वृद्धि शुरू हो गई है। छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं लेकिन इनमें गर्माहट होने के कारण लोगों को विशेष राहत नहीं मिल सकी।
ठंडी वस्तुओं की बढ़ी मांग : गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजार में ठंडी वस्तुओं की मांग भी बढ़ गई है। शिकंजी, नींबू पानी, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम और अन्य शीतल पेय पदार्थों की बिक्री में इजाफा हुआ है।

करनाल रोड से होकर गुजरते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें