फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तपिश से छूटने लगे पसीने, और चढ़ेगा पारा

Tue, 10 Mar 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सूर्य देव के तेवर अब लोगों को बेहाल करने लगे हैं। सुबह होते ही धूप की तपिश महसूस होने लगी है और दोपहर तक हाल यह हो जाता है कि लोगों के पसीने छूटने लगते हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे मार्च में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। अनुमान है कि मंगलवार को तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अब 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


नींबू पानी और गन्ने के जूस की बढ़ी मांग : गर्मी की दस्तक के साथ ही बाजारों की रौनक भी बदलने लगी है। सड़कों के किनारे नींबू पानी, गन्ने का रस और बेल के शरबत की रेहड़ियां सजने लगी हैं। दोपहर के समय राहगीर प्यास बुझाने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए इन ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।

जूस विक्रेताओं का कहना है कि इस वर्ष गर्मी जल्दी शुरू होने से ग्राहकों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। लोग अब गर्म चाय-कॉफी की बजाय ठंडे पेय पदार्थों की ओर ज्यादा रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


हवाओं की दिशा में बदलाव और आसमान साफ रहने के कारण धूप का असर सीधे जमीन पर पड़ रहा है। इसके चलते तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। -डॉ. रमेश चंद्र, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें