फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में कांवड़ लाने की खुशियां मातम में बदली

Wed, 31 Jul 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल, सीवन। सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मंगलवार को सीवन कस्बा में माहौल गमगीन रहा। एक साथ दो युवाओं की मौत की सूचना के बाद पूरे कस्बे में कांवड़ लाने की खुशियां मातम में बदल गई।

गांव वालों से जानकारी मिली कि दोनों युवक परिवार की अनुमति लेकर हरिद्वार गए थे लेकिन घर वापस न लौट सके। मंगलवार को हर व्यक्ति अपने

आस-पास के पड़ोसियों व अन्य जानकारों से दोनों युवाओं के संबंध में जानकारी लेता हुआ मिला।

दूसरी ओर तिरंगा कांवड़ लाने वाले युवाओं का कहना था कि अब यह कांवड़ नहीं चढ़ाई जाएगी क्योंकि उनके दल में शामिल दो कांवड़ियों की मौत के बाद यह कांवड़ खंडित हो चुकी है। ऐसे में इस कांवड़ को मौके ही छोड़कर वापस अपने नगर सीवन में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस बार भी सीवन के युवा 351 फीट की तिरंगा कांवड़ लेने के लिए पहुंचे थे जबकि पिछले बार युवाओं की ओर से करीब 165 फीट की तिरंगा कांवड़ लाई गई थी। इस बार तिरंगा कांवड़ लाने को लेकर युवाओं में धर्म के साथ देशभक्ति का उत्साह था, लेकिन इन दोनों युवा कांवड़ियों की मौत की खबर से कांवड़ लाने की खुशियां अचानक मातम में बदल गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुलदीप सैनी (22) व लखन (18) खुशी-खुशी तिरंगा कांवड़ लाने वाले युवाओं के दल के शामिल होने के लिए परिवार से अनुमति लेने के बाद ही हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे, लेकिन यह किसी को मालूम न था कि उनके परिवार की यह अनुमति उनके बच्चों की मौत का बुलावा लेकर आएगी। दोनों युवाओं की मौत के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं, दोनों ही युवकों के घर पर इस दुख की घड़ी में ढांढस बांधने वालों का पूरा दिन तांता लगा रहा। हर कोई घर पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाता दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें