कैथल। जनवादी महिला समिति का सामाजिक न्याय जत्था पंचकूला से चलकर रविवार को पहुंचा। शहर में पहुंचने पर महिलाओं ने फूल मालाओं के साथ जत्थे का स्वागत किया। इसका मुख्य उद्देश्य गीत, नाटक, नृत्य, नारे, साहित्य आदि के माध्यम से नशा खोरी , बेरोजगारी, अंधविश्वास, सामाजिक भेदभाव, रुढ़िवाद, जातिवाद व सांप्रदायिकता के खिलाफ जागरूकता पैदा करना रहा।
उन्होंने कहा कि इस समय देश में मनु स्मृति लागू करने का प्रयास हो रहा है जिसे बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने यह कहते हुए 1927 में जलाया था कि यह किताब महिलाओं व दलितों को अंधेरे में रखने वाली है। उन्होंने देश को संविधान दिया जिसमें देश के सभी नागरिकों को बराबर के अधिकार मिले। इनके साथ-साथ महात्मा बुद्ध, हाली पानीपती, बुल्ले शाह, सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा फुले, फातिमा शेख, आदि ने महिलाओं के लिए नए रास्ते खोले। संवाद