कैथल। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मंगलवार को कैथल के गांव गोविंदपुरा स्थित डेरा किशने वाली खुई में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। राज्यपाल शहीद ऊधम सिंह चौक का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक संगोष्ठी भी होगी। आयोजक गज्जन सिंह गोविंदपुरा ने बताया कि पंजाबी गायक गिल जगतार समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। संवाद