फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीका-कैथल फोरलेन व चीका बाइपास निर्माण के लिए समय सीमा तय करे सरकार : देवेंद्र हंस

Fri, 19 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने वीरवार को विधानसभा सत्र में चीका की जर्जर सड़कों और निर्माण कार्यों में हो रही देरी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा मंजूर किए गए चीका-कैथल फोरलेन का निर्माण घोषणा के तीन साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। विधायक हंस ने बताया कि चीका-कैथल रोड पर हर समय भारी वाहनों का आवागमन रहता है, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आवागमन में दिक्कत होती है और हादसे भी होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़कों में हुए हादसों में अब तक कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। सत्र के दौरान हंस ने चीका बाइपास के निर्माण में हो रही देरी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बाइपास न होने के कारण चीका शहर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन को परेशानी होती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन दोनों कार्यों के लिए निर्धारित समय सीमा तय की जाए। इसके अलावा, विधायक ने 2023 में आई बाढ़ में टूट गई चीका-अरनौली और गुहला-भाटियां सड़कों की मरम्मत न होने का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि गुहला क्षेत्र में बनाई जा रही सड़कें बहुत ही निम्न स्तर की हैं और बनने के कुछ ही दिनों में टूट जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें