फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वंचित अनुसूचित समाज को हक देकर सरकार ने पूरा किया वादा

Sun, 20 Oct 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूर्व विधायक लीला राम के निवास पर वंचित अनुसूचित समाज के सैकड़ों लोगों ने सरकार का धन्यवाद किया। लीला राम का मुंह मीठा करवाते हुए डीएसई समाज के लोगों ने कहा कि 18 साल के बाद हमें यह मौका मिला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ऐसी पहली सरकार है, जिन्होंने हर व्यक्ति को उसका अधिकार देने का काम किया है। हम सभी वाल्मिकी समाज के भाजपा नेताओं का ओर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित लीलाराम का भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमारी इस आवाज बुलंद करने के लिए कई बार सरकार से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक लीला राम ने वंचित अनुसूचित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ही वो सरकार है जो किसी का हक नहीं छीनती, बल्कि हर व्यक्ति को अपना अधिकार अपना पक्ष रखने का मौका केवल भाजपा में मिलता है। इस मौके पर उनके साथ रणधीर वाल्मीकि बात्ता, नरेश वाल्मीकि सजूमा, ऊषा मचल, नायब वाल्मीकि, मुल्तान नैना वाल्मीकि, बलेराम वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें