सीवन। कांग्रेस नेता पटवारी दिलबाग सिंह पोलड़ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान है। सरकार लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण परिवारों का रोजमर्रा का बजट बिगड़ रहा है। वहीं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को निराशा हाथ लग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में भी विफल रही है। पोलड़ ने मांग की कि सरकार महंगाई से राहत देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने को ठोस कदम उठाए।