कैथल। एक युवती को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर पुलिस के तहत आने वाले गांव के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि आशीष उर्फ काशी नामक युवक ने 3 नवंबर को गांव बाबा लदाना से उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद