फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं ने सजूमा गांव में निकाली रोष रैली

Tue, 29 Apr 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। क्षेत्र के सजूमा स्थित कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय सजूमा में पहलगाम की आतंकी हमले के विरोध में प्रात: कालीन सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों के प्रति प्रधानाचार्य गुलाब सिंह की अध्यक्षता में सभा के जरिये गहरा दुख प्रकट किया गया।

गुलाब सिंह ने घटना की निंदा की। शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्टाफ के अन्य सदस्याें ने आतंकी हमले में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में रैली निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। घटना से नाराज स्कूली छात्राओं ने भारत सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की पुरजोर मांग की। साथ ही घटना की निंदा की।

इस अवसर पर हास्टल वार्डन बीना निर्मल, श्वेता बिंदलिश, आरती शर्मा, मोहिनी शर्मा, अनीता रानी, कमलेश, इलम व ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें