योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। कॉलेज
कैथल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में वीरवार को योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुष विभाग की ओर से नियुक्त योग प्रशिक्षकों ने छात्राओं को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की भी जानकारी दी। छात्राओं ने योगाभ्यास किया और नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने अपने संदेश में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की महान जीवन पद्धति है। वर्तमान समय में स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से नियमित योगाभ्यास करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि योग व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का सशक्त माध्यम है। योग अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच को विकसित करता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग से कोच आशु शर्मा, संजू आर्या, कनिका खेड़ी सिकंदर आदि मौजूद रहे।
योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। कॉलेज