संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बात्ता के एनसीसी कैडेटोें ने अरुणा कैंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। 6 से 15 नवंबर तक चले वार्षिक प्रशिक्षण शिविर से लौटने पर कैडेट्स का परिजनों और विद्यालय प्रबंधन ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
एनसीसी इंचार्ज डॉ. सुंदर सिंह सिंहमार ने बताया कि कैडेटों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका दल ने समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इस टीम में आरजू, खुशी, काफी, स्नेहा, पायल और तानिया शामिल रहीं।
ड्रिल प्रतियोगिता में लड़कियों ने प्रथम और लड़कों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, गायन प्रतियोगिता में लड़कों की टीम कमल, सौरभ, अभिषेक, सोहित, संगम और अनिकेत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय की ओर से डॉ. सुंदर सिंह, संगीत शिक्षक नरेश कुमार, रसायन प्राध्यापक कुलदीप, जीव विज्ञान प्राध्यापक सोनू, पूर्व एसएमसी प्रधान महावीर और एबीआरसी कीर्ति ने कैडेट्स को ट्रॉफी, मेडल और ए-सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।