कैथल। भगोड़ा पकड़ो स्टाफ ने डीसी ऑफिस का कर्मचारी बनकर 10 हजार रुपये मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को काबू कर लिया। टीम ने गांव देवबन निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 25 जनवरी 2023 को चंदाना गेट कैथल पर पवन कुमार पर आरोप था कि उसने खुद को डीसी ऑफिस का कर्मचारी बताते हुए एक व्यक्ति से बीपीएल कार्ड कटवाने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगे थे। इस संबंध में थाना शहर में केस दर्ज था। जमानत लेने के बाद आरोपी दोबारा न्यायालय में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया था। 21 अगस्त 2025 को न्यायालय ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। अब आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। संवाद