फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फायर विभाग के पास नहीं पानी का बोरवेल

विज्ञापन
जींद रोड ​स्थित कार्यालय में अ​ग्निशमन की गाड़ी से बहता पानी। संवाद
विज्ञापन
कैथल। अग्निशमन विभाग के पास आजतक अपना बोरवेल नहीं है। दमकल की गाड़ियों को पानी से भरने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के बूस्टिंग स्टेशनों पर निर्भर है। आग बुझाने के लिए जनता के हिस्से का पीने का पानी बर्बाद किया जा रहा है।
विज्ञापन

जो गाड़ियां पानी से भरकर कार्यालय के बाहर सुबह खड़ी की हैं, वे शाम तक खड़े-खड़े खाली हो रही हैं। सभी गाड़ियों से बेशकीमती पानी का रिसाव हो रहा है। इसके विपरीत, शहर की विभिन्न कॉलोनियों के लोगों को पीने के लिए पर्याप्त पानी तक नसीब नहीं हो रहा है।
लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। हाल ही में चंदाना गेट के लोगों ने पांच दिन तक पानी की सप्लाई न होने पर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर पार्षद के साथ प्रदर्शन भी किया था। अर्जुन नगर, माता गेट के रमेश, बीरभान आदि का आरोप है कि उनके घरों में जो पानी सप्लाई किया जाता है, वह कई बार गंदा होता है जिससे बीमारियों का खतरा रहता है।

जींद रोड स्थित कार्यालय में अग्निशमन की गाड़ी से बहता पानी। संवाद

जींद रोड स्थित कार्यालय में अग्निशमन की गाड़ी से बहता पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें