राजौंद। पुनरीक्षण अधिकारी एवं शुगर मिल प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने के लिए शेड्यूल जारी किया है। आगामी 27 मार्च तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी। राजौंद के वार्ड 11 में पार्षद के रिक्त पद को भरने के लिए उप चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए वार्ड 11 के लिए प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी गई है। नगर पालिका कार्यालय में दावे-आपत्तियां सात मार्च तक दिए जा सकते है। इसके बाद आगामी 12 मार्च तक दावे-आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा और 16 मार्च तक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील दायर कर सकेंगे। फिर 19 मार्च तक अपील का निपटारा किया जाएगा, इसके बाद 27 मार्च को फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी। संवाद