फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोहिनूर एकेडमी में गणेश चतुर्थी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Tue, 15 Sep 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते हुए कोहिनूर एकेडमी के छात्र व स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
गुहला चीका। कोहिनूर एकेडमी टटियाना में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक त्योहारों के महत्व से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना और पूजन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने भगवान गणेश को समर्पित भजन प्रस्तुत किए और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे-मुन्नों ने रिद्धि-सिद्धि प्राप्ति पर सामूहिक नृत्य भी पेश किया। विद्यालय अध्यक्ष डॉ. सुखविंदर कौर ने विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन भगवान गणेश की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें