संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल गीता भवन मंदिर का शिक्षा स्तर 2023-24 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। विद्यालय के तीनों संकाय विज्ञान कला वाणिज्य का परिणाम बेहतर परिणाम सुनकर अभिभावक व बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य भारत भूषण ने कड़ी मेहनत करने पर शिक्षकों की प्रशंसा की व बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। रतन कुमार व रोशन लाल ने मंच का संचालन किया। विद्यालय के मिडिल विभाग का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस समारोह में अभिभावक समूह, समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विद्या कुमारी, सुनीता देवी, गौरव, रामफल, अशोक कुमार, अंजू, कृष्णा, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
डीएवी स्कूल में परिणाम घोषित
सीवन। डीएवी स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इन परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रधानाचार्या डाॅ. मीना मेहता ने पदक देकर सम्मानित किया। बच्चों ने इस दौरान स्कूल में सेल्फी स्टैंड पर विभिन्न मुद्राओं में अपनी मनमोहक तस्वीरें ली। प्रधानाचार्या ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि यह बच्चों की वर्ष भर की मेहनत का परिणाम है जो आज घोषित किया गया है। प्रधानाचार्या ने स्टाफ की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया।